Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री गोवा हादसे पर दुखी, केंद्र सरकार मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद देगी

प्रधानमंत्री एक्स पर लिखा, " यह घटना बहुत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से स्थिति के बारे में बात की। राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दे रही है।"

07 Dec 2025

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री गोवा हादसे पर दुखी, केंद्र सरकार मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद देगी

नई दिल्ली/पणजी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा हादसे पर दुख जताता है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए फौरी तौर पर आर्थिक मदद की घोषणा की है। मोदी ने एक्स संदेश में घोषणा की है कि गोवा के अर्पोरा में हुए हादसे में मारे गए लोगों के प्रत्येक परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री एक्स पर लिखा, " यह घटना बहुत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से स्थिति के बारे में बात की। राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दे रही है।"

इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक्स संदेश में कहा, "नॉर्थ गोवा जिले में आग लगने की दुखद घटना से बहुत दुख हुआ, जिसमें कई कीमती जानें गईं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। इस मुश्किल समय में उन्हें हिम्मत मिले। मैं घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।"

यह हादसा उत्तर गोवा के अर्पोरा में देररात एक नाइट क्लब में आग लगने से हुआ। इसमें 23 लोगों की मौत हो गई। गोवा पुलिस महानिदेशक अलोक कुमार ने बताया कि सभी मृतक क्लब के कर्मचारी हैं। आग सिलेंडर में धमाका होने के बाद लगी। उन्होंने बताया कि अब तक 23 शव बरामद किए गए हैं।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। लोबो ने बताया कि इस हादसे में किसी भी पर्यटक के हताहत होने की सूचना अभी तक नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने और आगे जांच के लिए राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना गोवा जैसे पर्यटन राज्य के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने नियमों की अनदेखी कर अवैध रूप से इस तरह के संस्थान चलाए, उनके कारण यह आग हादसा हुआ और इसमें 23 लोगों की जान चली गई। सरकार इस घटना की जांच करेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री गोवा हादसे पर दुखी, केंद्र सरकार मृ
प्रधानमंत्री एक्स पर लिखा, " यह घटना बहुत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News